
Political Editor
Ranchi: मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुरूवार को भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी. बैठक में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर पर भाजपा एक बार फिर दाव खेलने के मूड में है. कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री बंधू तिर्की की पुत्री को टिकट दिए जाने के बाद यह कयास जोरों पर है कि भाजपा भी किसी महिला को ही प्रत्याशी बनाएगी.
इसे भी पढ़ें:अच्छी खबर: कृषि विभाग में 129 अधिकारियों को मिली नौकरी, सभी झारखंडी, सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र
गंगोत्री ने ही मांडर में खोला था भाजपा का खाता
मांडर विधानसभा क्षेत्र कभी भी भाजपा के लिए फर्टाइल नहीं रहा है. अलग राज्य बनने के समय कांग्रेस से देव कुमार धान यहां से विधायक थे. इसके बाद लगातार दो टर्म तक बंधू तिर्की विधायक रहे. वर्ष 2014 में पहली बार गंगोत्री कुजूर ने यहां से भाजपा का खाता खोला और बंधू के वर्चस्व को समाप्त किया.
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से आये देव कुमार धान को भाजपा ने टिकट दिया लेकिन वे भाजपा की जीत को बरकरार नहीं रख सके.
इसे भी पढ़ें:सौरव गांगुली ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
रेस में आशा लकड़ा, अरुण उरांव और देव कुमार धान भी
मांडर से प्रत्याशी की रेस में रांची की मेयर आशा लकडा, पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुण उरांव और पूर्व विधायक देव कुमार धान भी हैं. हालांकि गुरूवार को होनेवाली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में तय नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष भेजा जाएगा और अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान ही लेंगे.
इसे भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर : टारगेट किलिंग के बीच सभी हिंदू सरकारी अधिकारियों का जिला मुख्यालय में होगा ट्रांसफर




