JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

मांडर उपचुनावः बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को मिला कांग्रेस का टिकट

Ranchi: मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है. शिल्पी गुरूवार को नामांकन दाखिल करेंगी. मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद रहेंगे.

बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली है मांडर विधानसभा सीट

बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने की वजह से मांडर विधानसभा सीट खाली है. मांडर से पिछले बार कांग्रेस की सीट पर सन्नी टोप्पो चुनाव लड़े थे. वहीं, पिछली बार यहां से झाविमो के सिंबल पर बंधु तिर्की और बीजेपी के सिंबल पर देवकुमार धान चुनावी मैदान में थे. पिछली चुनाव में बंधु तिर्की ने जीत हासिल की थी. लेकिन आज परिस्थिति बदली-बदली है. वर्तमान में पूर्व विधायक बंधु तिर्की कांग्रेस में हैं. पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति ने दिया इस्तीफा

 

Related Articles

Back to top button