
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने नेतृत्व में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और अवैध नगद लेन-देन पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह चेकपोस्ट लगाए गए हैं. दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
डिस्ट्रिक्ट कंप्लेंट एंड मॉनिटरिंग सेल का टोल फ्री नंबर 0651-2999589 जारीः
अगर किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन हो रहा है या किसी अन्य तरीके से धन-बल का प्रयोग करने की कोशिश की जा रही है तो टोल फ्री नंबर 0651-2999589 पर शिकायत की जा सकती है.
cVIGIL मोबाइल ऐप के जरिये 20 मामलों का हुआ निष्पादन :
cVIGIL मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है. इसमें रियल टाइम फोटो या वीडियो/ऑडियो बनाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. सीविजिल ऐप के माध्यम से कुल 20 मामलों का निष्पादन किया गया है.
निगरानी के लिए वीडियो सर्विलांस टीम भी तैयार :
वीडियो सर्विलांस टीम (VST) के द्वारा आदर्श आचार संहिता संबंधी दलों के उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय से संबंधित कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी की जा रही है. वीडियोग्राफी के दौरान VST द्वारा रिकॉर्ड किये जा रहे कार्यक्रम का प्रकार, तिथि, स्थान एवं पार्टी अथवा उम्मीदवार का नाम वॉइस मीडिया में रिकॉर्ड किया जा रहा है.
रिकॉडिंग करते समय चुनाव प्रचार कार्यक्रम में व्यवहत प्रत्येक वाहन फर्निचर, पोस्टर, बैनर, कटआउट पोस्टर आदि की संख्या एवं अन्य प्रकार का पूर्ण साक्ष्य रिकॉर्ड किया जा रहा है. वीडियो सर्विलांस टीम की क्षेत्रवार प्रतिनियुक्ति की गई है.
बेड़ो प्रखण्डः
-शशिकान्त चौधरी , ( प्रखण्ड समन्वयक 15 वें वित्त) 8210790395
-मतिया महतो , ( प्रखण्ड समन्वयक SMB ) 6202656093
इसे भी पढ़ें: JAMSHEDPUR : मानगो से पारडीह तक एनएच-33 बनने के बाद भी बस्तियों में जाने के लिए नहीं बना एप्रोच रोड, लोग परेशान
ईटकी प्रखण्डः
-सुजित सिंह , कनीय अभियन्ता, मनरेगा-9430748855
-सन्नी बखला (प्रखण्ड समन्वयक , पंचायती राज) 8603113079
माण्डर प्रखण्डः
-संतोष कुमार , कनीय अभियन्ता 9939142077
-नितेश कुमार पाठक , जनसेवक 8340446968
चान्हो प्रखण्डः
-राजीव नन्दन प्रसाद , JE , 7061027756
-विवेक कुमार किण्डो , JE , 8084688506
इसे भी पढ़ें: झारखंड की दुलार मरांडी अंतर्राष्ट्रीय मैत्री महिला फुटबॉल मैच के लिए स्वीडन रवाना
लापुंग प्रखंडः
– आकाश कुमार प्रखंड समन्वयक SBM 6201 347 588
-विनोद ऋषि नंदन प्रखंड समन्वयक , PMAY 797902 3078
उड़नदस्ता दल (फ्लाइंग स्क्वायड टीम) का गठनः
उड़नदस्ता दल (फ्लाइंग स्क्वायड टीम) का गठन सभी 5 प्रखंडों में किया गया है. इस फ्लाइंग स्क्वायड टीम का मुख्य कार्य डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल मॉनिटरिंग सेल के द्वारा प्रेषित सभी शिकायतों को प्राप्त कर उसका निष्पादन किया जा रहा है. निर्वाचन व्यय एवं एमसीसी संबंधी सभी शिकायतों का निष्पादन भी किया जा रहा है.
शिकायतकर्ता के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाती है. यदि स्थल पर आधे घंटे में पहुंचना संभव नहीं हो तो शिकायत को एसएसटी (SST) अथवा स्थानीय पुलिस को अग्रसारित कर एवं की गई कार्रवाई का अनुश्रवण किया जाता है. सभी कार्य कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की जा रही है. 14 चेक पोस्टों पर 17 स्टैटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है. जो अवैध शराब, शस्त्र, नगद राशि एवं गिफ्ट आइटम्स की जांच कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: मांडर विधानसभा उपचुनाव : रांची में AIMIM प्रमुख ओवैसी के स्वागत में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे !
फ्लाइंग स्क्वायड टीम के पदाधिकारी निम्न प्रकार से है:-
बेड़ो प्रखंडः
-नवीन कुमार आर्य, TOV-7903436283
-विकास भूषण, BPO, BRC- 983517156
ईटकी प्रखण्डः
-शिवानंद काशी, TOV- 777988 5555
विकास कुमार, SBM-90976194 70
मांडर प्रखण्डः
-विनोद कुमार लकड़ा, प्रकापदा- 6206086003
-अजीत लकड़ा, BPM- 9905304474
इसे भी पढ़ें: देवघर सिविल कोर्ट गोलीकांड : घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची CID और FSL की टीम
चान्हो प्रखण्डः
-गोपाल रामदास, BWS- 87896 40218
-जोसेफ किंडो, BCO- 898 6884119
लापुंग प्रखण्ड:
-कुलदीप खलखो, JE, 15वें वित्त-8706307434
-संदीप महतो, JE, 15वें वित्त-8271361986
-साकेत गिरी, JE, मनरेगा- 8340179846
-इंद्रजीत यादव ,JE, मनरेगा-7905137935
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon : तीन दिन में पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर, येलो अलर्ट भी जारी




