Lead NewsNationalNEWS

पद संभालते ही ममता ने 29 शीर्ष पुलिस अधिकारी बदले, कूचबिहार का पुलिस अधीक्षक निलंबित

Kolkata: लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद ममता बनर्जी 29 शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया. इनमें अधिकांश ऐसे हैं जिन्हे चुनाव पहले निर्वाचन आयोग ने तैनात किया था. माना जा रहा है कि ममता ने अपने विश्वस्त अधिकारियों को फिर से महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर दिया.

 

इधर, कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक देबाशीष धर को निलंबित कर दिया है. मालूम हो कि कूचबिहार के सीतलकूची क्षेत्र में 10 अप्रैल को एक मतदान बूथ पर हमला रोकने के लिए सीआईएसएफ जवानों ने फायरिंग की थी, 4 लोग मारे गये थे. धर की जगह के. कनन को तैनात किया गया है, जिन्हें चुनावों में निर्वाचन आयोग ने अनिवार्य वेटिंग पर भेज दिया था.

 

ममता की तरफ से वापस बुलाए गए आईपीएस अधिकारियों में सबसे अहम नाम पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र, एडीजी कानून-व्यवस्था जावेद शमीम और महानिदेशक सुरक्षा विवेक सहाय हैं.

 

निर्वाचन आयोग की तरफ से वीरेंद्र की जगह पुलिस महानिदेशक बनाए गए नीरज नयन पांडे को महानिदेशक अग्निशमन पद पर भेजा गया है. विवेक सहाय को भी निर्वाचन आयोग ने उस समय लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया था, जब पुरबा मेदिनीपुर जिले में प्रचार के दौरान ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई थीं.

Related Articles

Back to top button