
Mumbai: देश में कोरोना के कहर के बीच बुधवार को बाजार में थोड़ी बेहतर शुरुआत देखने को मिली. 21 दिन के लॉकडाउन ऐलान के बाद भी शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 400 अंक की बढ़त के साथ उछलकर 27,102.44 पर कारोबार करता दिखा.
Sensex at 27,138.97; up by 464.94 points. pic.twitter.com/ZAu7PkI69X
— ANI (@ANI) March 25, 2020
वहीं निफ्टी ने भी करीब 200 अंक की बढ़त देखी और यह 8 हजार अंक के स्तर पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus: तमिलनाडु में पहली मौत, देश में मरने वालों की संख्या हुई 11
आर्थिक पैकेज के ऐलान से बाजार में उम्मीद
बीते मंगलवार को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत जल्द आर्थिक पैकेज देने की बात कही है. वित्त मंत्री के इस ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में उम्मीदें बढ़ी हैं. यही कारण है कि सोमवार को ऐतिहासिक गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार में थोड़ी रौनक थी.
मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स निवेशकों की लिवाली से 693 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. कोरोना वायरस महामारी से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिये दुनिया भर की सरकारों द्वारा किये जा रहे उपायों से निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है जिससे घरेलू बाजार में भी कुछ राहत दिखाई दी.
इसे भी पढ़ेंः#21daylockdown के नियम तोड़ने पर रांची पुलिस सख्त, काटा जा रहा फाइन
बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 1,823.97 अंक की तेजी के बाद कुछ नीचे आया और अंत में 692.79 अंक यानी 2.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,674.03 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.80 अंक यानी 2.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,801.05 अंक पर बंद हुआ.
उल्लेखनीय है कि सोमवार को शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा था. इस वजह से 45 मिनट के लिए कारोबार रोकने की नौबत आ गई थी.
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 3,935 अंक यानी 13.15 प्रतिशत लुढ़ककर 25,981.24 अंक पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 1,135.20 अंक यानी 12.98 प्रतिशत गिरकर 7,610.25 अंक रहा था. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दिखी गयी थी.
इसे भी पढ़ेंः#CoronavirusLockdown: ईरान से जोधपुर लौटा 277 भारतीयों का दल




