JharkhandLead NewsRanchi

माले विधायक बिनोद सिंह ने उठाया सवाल- कैसे प्रवीण चंद्र मिश्रा को बनाया गया सीनियर कंसल्टेंट ऑफिसर

Ranchi : स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांग पर माले विधायक बिनोद सिंह ने विभाग में व्याप्त कई खामियों को सदन में उजागर किया. बिनोद सिंह ने कहा कि एनआरएचएम में अभी सीनियर कंसल्टेंट ऑफिसर की नियुक्ति हुई है. पहले से ही उनका अपना धंधा चलता है. वह अपना धंधा चलायेंगे या विभाग का काम करेंगे. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि ऐसे लोगों पर करवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एनआरएचएम में जो संविदा पर नियुक्ति हो रही है उसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हैं.

इसे भी पढे़ं:मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक, किसी भी स्थिति में कदाचार की सूचना न मिलेः डीसी

बिनोद सिंह ने कहा कि सरकार राज्य में इलाज की गारंटी की व्यवस्था करे. कहा कि यहां मेडिकल प्रोटेक्शन की बात तो होती है लेकिन मरीजों के प्रोटेक्शन पर चर्चा नहीं होती.

झारखंड जैसे प्रदेश में मरीजों के प्रोटेक्शन की जरूरत है. मरीजों के अधिकारों की रक्षा करनी होगी. ब्लड डोनर का एक साल का कार्ड बने.

इसे भी पढे़ं:झारखंड : JSSC ने माना कोर्ट का आदेश, केस वापस

Related Articles

Back to top button