Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: पत्नी की मौत के सदमे में गयी पति की जान, एक साथ निकली दोनों की अर्थी

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर मुख्यालय में एक कपड़े के व्यवसायी को उसकी पत्नी की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उसकी भी मौत हो गयी. हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई.

हालांकि हार्ट अटैक के बाद व्यवसायी को इलाज के लिए छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गयी.

बाद में दोनों की अर्थी सजायी गयी और एक साथ दोनों का मंदेया नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट का चुनाव आयोग को फटकार, कोरोना की दूसरी लहर के लिये ठहराया जिम्मेदार

जानकारी के अनुसार छतरपुर के रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी विश्वनाथ गुप्ता की पत्नी लीलावती देवी (62) कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. सोमवार की अहले सुबह घर पर उनकी मौत हो गयी. परिवार के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे.

8 बजे दाह-संस्कार के लिए जब शव को घर से श्मशान घाट ले जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, उसी वक्त मृतका के पति विश्वनाथ गुप्ता (65) की तबीयत अचानक बिगड़ गयी.

विश्वनाथ गुप्ता को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया. पति-पत्नी दोनों की इस तरह मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. छतरपुर के मन्देया नदी तट पर दंपति का अलग अलग चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया गया. दंपती के चार बेटे और तीन बेटी हैं.

इसे भी पढ़ें : दुबई से सात क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लाने के लिए वायुसेना का विमान रवाना, ऑक्सीजन व वेंटिलेटर देगा ऑस्ट्रेलिया

Related Articles

Back to top button