
Ranchi: 223 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे के चार महत्वपूर्ण सड़क को चकाचक किया जायेगा. इनमें तीन सड़क राजधानी रांची से जुड़ी है, जिसका मैंटेनेंस कराने का फैसला लिया गया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसका प्रस्ताव तैयार करके राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार के पीबीएमसी (परफॉरमेंस बेस्ड मेंटेनेंस कमेटी) को भेजा है. करीब 146 किमी रोड का मेटेनेंस कार्य किया जायेगा. पीबीएमसी कमेटी हाईवे वर्तमान हालात को देखते हुए राशि रिलिज करने की मंजूरी प्रदान करेगी. एनएचआई ने इन सड़कों के मरम्मत के काम के लिए टेंडर भी जारी किया है. बता दें कि एनएच की महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण 2019 में ही पूरा हो गया है. पूर्व सीएम ने एनएच 75 व एनएच 23 की राइडिंग क्वालिटी सुधारने का निर्देश दिया था, लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो सका. अब चार-पांच सालों बाद इसका मेंटेंनेस करने का फैसला लिया गया है.
इन सड़कों का होगा मेंटेनेंस
फोर लेन महुलिया- बहरगोड़ा-चिर्चिया सेक्शन- 71.61 किमी, लागत- 56.25 करोड़
फोरलेन बिजुपाड़ा- पिस्का मोड़ सेक्शन एनएच 75, 30.61 किमी
बिजुपाड़ा-कुडू सेक्शन एनएच 75- 21 किमी
पिस्का मोड़-पलमा सेक्शन, एनएच 23
तीनों सड़क की लागत- 177.88 करोड़
कुल: किमी 146.31, लागत 223.11 करोड़




