Ranchi

27-29 जून को माहेश्वरी महिला समिति रांची के द्वारा लगाया जाएगा प्री मॉनसून मेला 2024

Ranchi: माहेश्वरी महिला समिति के द्वारा प्री मॉनसून मेला का आयोजन 27-29 जून को माहेश्वरी भवन में किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है. मेले की संयोजिका  विजयश्री साबू ने बुधवार को माहेश्वरी भवन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि होनहार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आगे आने को प्रोत्साहित करना भी मेले का एक लक्ष्य है. महिला समिति की उपाध्यक्ष अनीता साबू और सचिव बिमला फलोर ने बताया कि मेला लगाने का मकसद यही है कि छोटे उद्यमी घर बैठे कम पूंजी में काम करते हैं, उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए एक प्लेटफार्म मिले. मेला में रांची के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा कोलकाता, सूरत, मुंबई, राजस्थान, बनारस, बैंगलोर जैसे कई जगहों से 43 स्टॉल के लिए बुकिंग हुई है. कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए कुछ स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं. मेला सह एक्जिविशन में रियल डायमंड जेवलेरी, डिजाइनर साड़ी, लहंगा, कुर्ती, हैंड मेड ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, राखी, लड्डू गोपाल की पोशाक के साथ उनकी श्रृंगार सामग्री, बेडशीट, बैग, लजीज  व्यंजन,  आदि का स्टॉल भी लग रहा है. मौके पर महिला समिति अध्यक्ष भारती चितलांगिया, रांची माहेश्वरी सभा अध्यक्ष किशन साबू, रांची सभा सचिव नरेंद्र लखोटिया, मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी के साथ सभी महिला समिति सदस्य भी उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों चार महीने के लिए अमर बाउरी ने उठायी झारखंड विधानसभा में विपक्ष के विधायक को उप सभापति बनाने की मांग

Related Articles

Back to top button