
Ranchi: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी भी आजादी के अमृत महोत्सव में पूरी तरह से रंग गए हैं. उन्होंने इसका संकेत इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो बदल कर दे दिया है. उन्होंने प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा की तस्वीर लगाई है. उन्होंने तिरंगा के साथ तीन लैंग्वेज में अपना संदेश लिखा है. हिंदी में लिखा है कि ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं. इंग्लिश में प्रोफाइल फोटो में लिखा है कि आइ एम ब्लेसड टू बी भारतीय. धौनी के इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. बताते चलें कि दो साल पहले महेंद्र सिंह धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. धौनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था.
इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त को लेकर मोरहाबादी मैदान में परेड की फाइनल रिहर्सल, मैदान गीली होने की वजह से प्लाटून को हुई परेशानी




