
Mumbai : महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया है कि वह एक बार फिर से सीएम के तौर पर लौटेंगे. फडणवीस ने शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर मतभेदों पर कहा कि हम निश्चित तौर पर साथ लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने सीएम पद की शिवसेना की मांग को लेकर कहा कि यह रिजर्व है, लेकिन वह डेप्युटी सीएम पर फैसला कर सकती है. शनिवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने यह बातें कही. जान लें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का खम ठोंक रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- देवेश, राज, अमित, सुशील, सुमित, दीपक, मंटू समेत कई ने बताये झारखंड की बदहाली के लिए जिम्मेदार कौन?
सरकार बदलने का इंतजार कर रही है जनता : कांग्रेस
खबरों के अनुसार अब तक शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़ी थी, लेकिन अब 126 सीटों पर राजी होती दिख रही है. सूत्रों के अनुसार भाजपा के खाते में 162 सीटें जा सकती हैं. अन्य छोटे सहयोगियों को वह अपने खाते से सीटें देगी. जहां एक ओर देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा-शिवसेना की वापसी का भरोसा जताया है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी. इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, महाराष्ट्र में किसान परेशान हैं. आत्महत्या का दौर विकराल स्थिति में है. वे सरकार बदलने का इंतजार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- मंत्रियों तक की प्रेस रिलीज जारी नहीं करनेवाला #IPRD अब #IAS की पत्नियों की प्रेस रिलीज जारी करने लगा
डेप्युटी सीएम शिवसेना को तय करना है
आदित्य ठाकरे के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह उनका राजनीति में स्वागत करते हैं यह शिवसेना के लिए एक सकारात्मक डिवेलपमेंट है. जान लें कि शनिवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा- शिवसेना के संबंधों को लेकर पूछे गये सवालों के खुलकर जवाब दिये. एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेंगे. दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग जल्द हो जायेगी.
फडणवीस ने कहा कि बाला साहेब और उद्धव ठाकरे ने तय किया था कि वह सक्रिय राजनीति में नहीं उतरेंगे. अगर उद्धव ठाकरे सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं तो यह एक सकारात्मक डिवेलपमेंट है. वह अच्छी तरह से राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं और मुझे खुशी है. आदित्य को डेप्युटी सीएम बनाये जाने के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि यह शिवसेना को तय करना है.
पिछले विधानसभा चुनाव में 25 साल में पहली बार दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. सीएम से जब पूछा गया कि क्या चुनाव में भाजपा के फिर सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके लिए रिजर्व है, तब उन्होंने कहा कि इसमें किसी को शक क्यों है. कहा कि महाराष्ट्र के किसी भी व्यक्ति को इसे लेकर शक नहीं है.




