JamshedpurJharkhand

महाप्रभु जगन्नाथ ने बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा संग किया दुबराजपुर गांव का भ्रमण, दो दिवसीय मंदिर प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बनकाटा पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव में गुरुवार को श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह दो दिवसीय महायज्ञानुष्ठान का गुरुवार को अंतिम दिन था. इसमें पंडित अंतर्यामी उपाध्याय, रुद्र प्रताप पंडा, राजीव कुमार दास, तपन कुमार आचार्य, मधुसूदन बटब्याल, बिपद तारण बटब्याल, आसुतोष दास ने वेद पाठ, संस्कार, आरती तथा सूर्य पूजा, गौ पूजा कर हवन किया. दोपहर में महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की मूर्तियों को पुनः स्नान करा कर यज्ञ मंडप से निकालकर रथ पर सवार कराया गया तथा हजारों श्रद्धालुओं ने शंख उलू तथा जय जगन्नाथ के जय जयकारा के साथ गांव के चारों ओर परिक्रमा कराया. महाप्रभु की रथ यात्रा गांव परिभ्रमण उत्सव में काफी संख्या में भक्त जन जुटे हुए थे. इस दौरान स्थानीय संकीर्तन मंडली एवं बैंड बाजा के साथ महाप्रभु को गांव का परिभ्रमण कराया गया. पूरा गांव भक्तिमय में डूबा हुआ था. लोगों ने अपने घर के आगे धूप, दीप एवं कलश रखकर महाप्रभु से मन्नते मांगी तथा शंख उलू बजाकर महाप्रभु का आवाहन किया. नव मूर्तियों को गांव के परिभ्रमण के बाद पूजा पाठ कर मंदिर के सिंहासन पर बैठा कर प्राण प्रतिष्ठा की गई. महाप्रभु को गांव का परिभ्रमण करा कर महायज्ञनुष्ठान में आनंद बाजार लगाकर हजारों भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. दो दिवसीय महायज्ञनुष्ठान को लेकर गांव में उत्सव एवं भक्ति का माहौल बना हुआ था. यह नवनिर्मित मंदिर कई गांवों की आस्था का केंद्र है. कमेटी के सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का सुचारू रूप से निर्वहन कर रहे थे तथा उक्त महायज्ञनुष्ठान को सफल बनाने को लेकर पूरे दुबराजपुर गांव के ग्रामवासी जुटे हुए थे.

ये भी पढ़ें जमशेदपुर: पीठ पर बरसी बुढ़ापे की लाठी, फर‍ियाद लेकर थाना पहुंचे पत‍ि-पत्‍नी के जख्‍म पर पुल‍िस ने छ‍िड़का नमक

Related Articles

Back to top button