
Hoshangabad(MP): मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में सोमवार सुबह सड़क हादसे में चार हॉकी प्लेयर्स की मौत हो गयी. इस हादसे में मारे गये सभी हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के थे.
वहीं दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों को फिलहाल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ेंः#UP: मऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत ढही, 10 लोगों की मौत-12 से ज्यादा घायल
Madhya Pradesh: Four national level hockey players dead, three injured, in a car accident in Hoshangabad pic.twitter.com/otLiRNQzoQ
— ANI (@ANI) October 14, 2019
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे थे खिलाड़ी
बताया जा रहा है कि होशंगाबाद में होने वाले मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने खिलाड़ी जा रहे थे. दरअसल, टीमों के ज्यादा होने के कारण कुछ खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्थाय पास ही इटारसी में की गई थी.
यह सभी खिलाड़ी अपने ही वाहन से इटारसी निकले थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ. सभी खिलाड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे, और जाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई.
इसे भी पढ़ेंः#SouravGanguly बन सकते हैं बीसीसीआइ अध्यक्ष, आज करेंगे नामांकन
कार, पेड़ से इतनी जोर से टक्करायी थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने एक गड्ढे में जा धंसी. बताया जा रहा है कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जिससे गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा.
माना जा रहा है कि सिंगल लेन वाली रोड में ओवर टेक के दौरान ये हादसा हुआ होगा. हाईवे होने के कारण इस रोड से भारी वाहन भी गुजरते हैं. कार बेहद तेज गति से आ रही थी इसी दौरान एक गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई.
मृतकों में शाहनवाज खान (इंदौर निवासी), आदर्श हरदुआ (इटारसी निवासी), आशीष लाल (जबलपुर निवासी) और ग्वालियर के रहने वाले अनिकेत शामिल हैं.
वहीं कार में सवार अन्य तीन खिलाड़ी गम्भीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज नज़दीकी अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ेंःबोकारो थर्मल पावर प्लांट को 31 वें दिन किया गया लाईटअप, हुआ 350 मेगावाट बिजली का उत्पादन




