Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
Lucknow: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ में 11वें डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया. मोदी ने लखनऊ के वृंदावन इलाके में आयोजित हो रहे अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया.
इस दौरान पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इसके जरिए भारत के युवाओं को मेक इन इंडिया में योगदान करने का अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे.
इसे भी पढ़ें- राष्ट्रवाद, कपड़ा, कब्रिस्तान बनाम श्मशान के बाद अब बिरयानी है भाजपा का मुद्दा!
100 से ज्यादा कंपनियां अपने हथियारों की नुमाइश कर रही हैं
प्रत्येक दो साल पर आयोजित होने वाले इस एक्सपो में भारत के रक्षा निर्माण के वैश्विक हब के तौर पर उभारने की क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा. इस एक्सपो में 70 देशों और 172 विदेशी डिफेंस मैन्युफैक्चर कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.
वहीं, एक्सपो में 100 से ज्यादा कंपनियां अपने हथियारों की नुमाइश कर रही हैं. एक्सपो में पांचवीं भारत-रूस मिलिट्री उद्योग कांफ्रेंस का आयोजन भी किया जाएगा.
‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आफ डिफेंस’ थीम पर होने वाला यह एक्सपो हर लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा ऐसा आयोजन होगा. उम्मीद जतायी जा रही है कि इस एक्सपो के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया का महत्वपूर्ण स्थल बन जाएगा.
यह एक्सपो देश के एयरोस्पेस, रक्षा और सुरक्षा सम्बन्धी हितों के पूरे पैनल को सहेजेगा. एक्सपो में पहली बार भारत-अफ्रीका डिफेंस कॉन्क्लेव का भी आयोजन किया जाएगा.
लखनऊ में पहली बार आयोजित होने वाला यह एक्सपो प्रदर्शनी लगाने वालों की संख्या, आयोजन क्षेत्र और राजस्व प्राप्ति के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी होगी.
एक्सपो में 150 से अधिक विदेशी समेत 1000 से ज्यादा डिफेंस मैन्युफैक्चर कम्पनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी. वर्ष 2018 में चेन्नई में हुए एक्सपो में यह संख्या 702 थी.
इसे भी पढ़ें- #NRC का सभी धर्मों पर पड़ेगा असर, नहीं लागू होने देंगे इसे: ठाकरे
एक्सपो के दौरान 19 सेमिनार आयोजित करने की योजना
चेन्नई में प्रौद्योगिकी अंतरण के 40 एमओयू हुए थे, वहीं लखनऊ में 65 एमओयू होने की संभावना है. निजी क्षेत्र को जोड़ लें तो यह संख्या और भी अधिक होने की उम्मीद है. एक्सपो की थीम ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आफ डिफेंस’ है. इसमें करीब 70 देश भाग लेंगे. करीब 40 देशों के रक्षामंत्रियों ने इसमें शिरकत के लिये सहमति दी है.
इससे पहले वर्ष 2018 में चेन्नई में एक्सपो का आयोजन 80 एकड़ क्षेत्र में हुआ था मगर लखनऊ में यह 200 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में हो रहा है. इसका एक भाग यहां गोमती रिवर फ्रंट पर भी आयोजित किया जाएगा.
11वें डिफेंस एक्सपो के दौरान 19 सेमिनार आयोजित करने की योजना है. इनमें से 15 सेमिनार एसोचैम, सीआइआइ और पीएचडी चैम्बर आफ कॉमर्स समेत विभिन्न उद्योग मण्डलों द्वारा आयोजित किये जाएंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, इंटरनेट आफ थिंग्स, ड्रोन आदि इनके प्रमुख विषय होंगे.