West Bengal

बंगाल की खाड़ी में फिर घनीभूत हो रहा निम्न दबाव, पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के आसार

Kolkata : बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव घनीभूत हो रहा है. मंगलवार तक इसके पूर्ण स्वरूप में आ जाने की संभावना है, जिसके कारण पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं.

छिटपुट बारिश होने से कोलकाता में उमस भरी गर्मी बढ़ रही है. भारी बारिश होने से तापमान में एक बार में कई डिग्री की कमी होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

अलीपुर मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तर में निम्न दबाव घनीभूत हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के गंगा तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. समुद्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसे देखते हुए मंगलवार से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गयी है.

अगले 48 घंटों में उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है, हालांकि निम्न दबाव बनने के बाद मंगलवार से राज्य के उत्तरी हिस्सों में बारिश कम हो जायेगी और दक्षिण बंगाल में बारिश का परिमाण बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें – Raksha Bandhan 2020: सावन की आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन, इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी

झारखंड में भी भारी बारिश का अनुमान

बंगाल के झारखंड व ओड़िशा से सटे जिलों में सबसे ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है. कोलकाता, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुडा़, पुरुलिया, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, हावडा़, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में मंगलवार, बुधवार व गुरुवार को भारी बारिश के आसार हैं. ओड़िशा और झारखंड में सोमवार से ही बारिश का दौर शुरू हो जायेगा. बिहार में भी अच्छी बारिश हो सकती है.

गौरतलब है कि छिटपुट बारिश होने से कोलकाता में उमस भरी गर्मी बढ़ रही है. भारी बारिश होने से तापमान में एक बार में कई डिग्री की कमी होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव घनीभूत हो रहा है.

मंगलवार तक इसके पूर्ण स्वरूप में आ जाने की संभावना है, जिसके कारण पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं.

इसे भी पढ़ें –2 अगस्त को 371 नये कोरोना संक्रमित मिले, 5 मौतें हुईं, झारखंड में 12559 पॉजिटिव केस

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button