JharkhandRanchi

लव जिहाद मामले का आरोपी अभी भी फरार, डोरंडा से बरामद की गयी लड़की

नामकुम थाना में महिला ने अज्जू खान उर्फ इमरान बेलदार पर दर्ज कराया था मामला

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अज्जू खान उर्फ इमरान बेलदार के ऊपर धर्मांतरण आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपी अज्जू खान उर्फ इमरान बेलदार डोरंडा का रहने वाला है.महिला ने अज्जू खान उर्फ इमरान बेलदार पर उनकी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण कर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाई है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की और पुलिस ने लड़की को डोरंडा से बरामद कर लिया है.

महिला बोली, अज्जू के परिवार वाले जान मारने की देते हैं धमकी

नामकुम थाना में दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया कि 10 दिसंबर की सुबह 11 बजे अज्जू खान उनकी बेटी का अपहरण करके ले गया और मेरी लड़की से जबरन धर्मांतरण कर शादी करने के नियत से अपहरण किया है.और बताया कि अज्जू आपराधिक प्रवृत्ति का है.

उसका भाई अली खां भी हत्या के केस में जेल जा चुका है.अज्जू एवं उनके परिवार वालों के द्वारा कुछ बोलने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है. महिला के अनुसार अज्जू उनकी बेटी को नुक़सान पहुंचा सकता है.उन्होंने पुलिस से सकुशल वापसी की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़ें :स्टोक्स का श्रीलंका दौरे पर टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहने का फैसला, आर्चर को मिला विश्राम

नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस केस की जांच प्रेम प्रसंग और धर्मानांतरण के दृष्टिकोण से की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि आज लड़की की बयान दर्ज किया जायेगा. लड़की से पूछताछ के बाद ही मामले पर कुछ कहा जा सकता है.वहीं आरोपी पुलिस गिरफ्त से अभी बाहर है.

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय किसान आंदोलन के समर्थन में टोल प्लाजा पर होगा प्रदर्शन, जमशेदपुर में वाहनों का फ्री में आवागमन करायेंगे

Related Articles

Back to top button