Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह की कबरीबाद खदान में नहाने गया युवक डूबा

Giridih: मुफ्फिसल थाना इलाके के क़बरीबाद के बंद खदान के फेस में जमा पानी में एक युवक नहाने के क्रम में डूब गया. 24 वर्षीय युवक चरखु दास का अब तक फेस के जमा पानी में पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोगों के द्वारा युवक की तलाशा की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :आशीर्वाद यात्रा पर निकले चिराग पासवान का दावा, बिहार में जल्द होंगे चुनाव

जानकारी के अनुसार बनियाडीह के सेंट्रलपीठ के रूपनगर निवासी चरखु दास हर रोज की तरह क़बरीबाद खदान के इसी फेस के जमा पानी में नहाने के लिए गया था. नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया. इसके बाद चरखु का कोई पता नहीं चला.

युवक अपने घर में नहाने की बाद कहकर घर से निकला था. रूपनगर के स्थानीय युवा पानी में गोता लगा रहे हैं लेकिन उन्हों कोई सफलता नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें :मंत्री पद से हटाए जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे रविशंकर प्रसाद, समर्थकों ने घेरा

Related Articles

Back to top button