National

#LokSabha : Shashi Tharoor ने कहा, हम अर्थव्यवस्था के आंकड़े की विश्वसनीयता के संकट से गुजर रहे हैं

NewDelhi : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान कहा कि अर्थव्यवस्था में इस वक्त हम दुनिया के सामने आंकड़ों की विश्वसनीयता के संकट से गुजर रहे हैं. कहा कि सरकार खुद लगातार अपने आंकड़े बदल रही है.

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों को 6.7% से बढ़ाकर 8.2% करने पर सवाल उठा चुके हैं. इस क्रम में  थरूर ने पूछा कि क्या सरकार स्वतंत्र एक्सपर्ट्स के जरिए डाटा जुटाने की प्रक्रिया की समीक्षा करवायेगी?   हमारी आर्थिक सफलता विश्वसनीय आंकड़ों पर ही आधारित होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : #Maharashtra: उद्धव ठाकरे के नाम पर लगी मुहर, 1 दिसंबर को लेंगे शपथ, सरकार बनाने का दावा पेश किया

 रक्षा मंत्री ने कहा, जम्मू कश्मीर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर से  Article 370 के अधिकतर प्रावधान हटाये जाने के बाद से आतंकी घटनाएं नहीं के बराबर हुई हैं. कहा कि राज्य में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है.  रक्षा मंत्री ने  कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना, स्थानीय पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और अन्य बलों के जवान बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई कर रहे हैं.

कांग्रेस सदस्य के सुरेश ने शून्यकाल में जम्मू कश्मीर की स्थिति पर सवाल उठाते हुए वहां Article 370 के हटाये जाने के बाद भी आतंकी हमलों तथा उनमें लोगों के मारे जाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. उसी का जवाब रक्षा मंत्री ने दिया.

राजनाथ सिंह ने कहा, जहां तक देश में आतंकी वारदातों की बात है तो सब इस बात को मानेंगे कि पिछले साढ़े पांच साल में जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं घटी.  रक्षा मंत्री ने कहा कि कश्मीर में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :  #RBI ने मुद्रा योजना के तहत बढ़ते फंसे कर्ज पर चिंता जतायी

प्रश्नकाल के दौरान  सर्वाधिक 20 प्रश्न पूछे गये 

जान नें कि बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान पिछले कुछ वर्षों में संभवत: सर्वाधिक 20 प्रश्न पूछे गये और मंत्रियों ने उनके उत्तर दिये. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस पर सदस्यों और मंत्रियों को बधाई दी.

सदन में प्रश्नकाल के दौरान मौखिक प्रश्नों की सूची में अंकित सभी 20 प्रश्न पूछे गये और पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिये गये.  इनमें जिन प्रश्नों के मूल प्रश्नकर्ता सदन में उपस्थित नहीं थे उनके उत्तर संबंधित मंत्रियों ने सदन के पटल पर रखे.

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से सरकारी कामकाज में हिंदी भाषा का उपयोग बढ़ा है.  लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गिरिधारी यादव और रमा देवी के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी. लोकसभा अध्यक्ष सदन में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन की जानकारी दी तो सदस्यों ने मेजे थपथपाकर उनको बधाई दी.

कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि दी गयी

राज्यसभा में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सदस्य कैलाश जोशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.  जोशी का 24 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया. सदस्यों ने जोशी के सम्मान में कुछ पलों का मौन भी रखा गया.

इसे भी पढ़ें :  #INXMediaCase: तिहाड़ जेल में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से मिले राहुल और प्रियंका 

Related Articles

Back to top button