Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi : लोकसभा के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को देशभर में 116 सीटों पर मतदान शुरू हो गया, जिसमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं. सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं.
इस चरण में जिन 14 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों में मतदान हो रहा है, 2014 चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने उनमें से 66 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 27 पर जीत हासिल की थी. बाकी सीटें अन्य विपक्षी दलों और निर्दलियों के खातों में गयी थीं.
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, मैदान में कुल 123 उम्मीदवार
कहां से कितनी सीटों पर मतदान
इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं.
तीसरे चरण के मतदान में करीब 18.56 करोड़ मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं. चुनाव आयोग ने इसके लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाये हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
शाह और राहुल की किस्मत का फैसला आज
गुजरात के गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष शाह मैदान में हैं जहां से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचते रहे. वहीं केरल में वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ रहे हैं और इस सीट पर भी सबकी निगाहें हैं.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से फिर से किस्मत आजमा रहे हैं और उनके सामने भाजपा ने पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन को उतारा है. कर्नाटक में यह एचडी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के लिए परीक्षा है.
इसे भी पढ़ें- रांची में PM मोदी का आज रोड शो, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उत्तर प्रदेश में सपा नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार के चार सदस्यों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा. मुलायम, उनके दो भतीजे धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव फिर से लोकसभा पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं. इनके अलावा सपा के आजम खान और फिल्म अभिनेत्री तथा भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा भी प्रमुख चेहरों में हैं. उत्तर गोवा से केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक फिर से मैदान में हैं.
बिहार में पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है, जिनमें से चार पर मौजूदा सांसद पप्पू यादव (मधेपुरा), उनकी पत्नी रंजीत रंजन (सुपौल), सरफराज आलम (अररिया) और महबूब अली कैसर (खगड़िया) हैं.
ओडिशा की छह सीटों पर मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ बीजद और भाजपा के बीच माना जा रहा है. 2014 के चुनाव में ये सभी सीटें बीजद के खाते में गयी थीं.
पश्चिम बंगाल की बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के मुकाबले भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं.
भारत में लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहा है. 11 अप्रैल को 91 और 18 अप्रैल को 96 सीटों पर मतदान हो चुका है. गौरतलब है कि मतगणना 23 मई को होगी.