Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Chandigarh : होशियारपुर लोकसभा सीट से फिर से टिकट नहीं मिलने से केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला कुछ नाराज से दिखे. इसी नाराजगी में सांपला ने कहा कि भाजपा ने “गौ हत्या’ की है. गौरतलब है कि मंगलवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की.
जिसके बाद बीजेपी ने होशियारपुर लोकसभा सीट से फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश को पार्टी प्रत्याशी चुना. इसी बात से सांपला नाराज दिखे और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. सांपला को उम्मीद थी की होशियारपुर से उन्हें टिकट दी जाएगी. हांलाकि ऐसा नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा : PM मोदी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, सुरक्षा में 10 हजार जवान तैनात
एक के बाद एक ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा
केंद्रीय मंत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा कि बहुत दुख हुआ भाजपा ने गौ हत्या कर दी.
एक अन्य ट्वीट में दलित नेता ने अपनी साफ-सुथरी छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की और पार्टी से पूछा कि उनकी क्या गलती थी और उन्हें टिकट क्यों नहीं दिया गया. उन्होंने ट्वीट किया कि कोई दोष तो बता देते? मेरी गलती क्या है…मुझ पर भ्रष्टाचार का कोई इल्जाम नहीं है. आचरण पर कोई ऊंगली नहीं उठा सकता.
सांपला ने सांसद के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया. उन्होंने ट्वीट किया कि क्षेत्र में एयरपोर्ट बनवाया, रेल गाड़ियाँ चलाईं, सड़कें बनवाईं. अगर यही दोष है तो मैं अपनी आने वाली पीढ़ियों को समझा दूंगा कि वे ऐसी ग़लतियां न करें.
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रांची में किया रोड शो, मोदी-मोदी के नारे लगे…
गुरदासपुर से सन्नी देओल को टिकट
भाजपा ने पंजाब से पार्टी के तीन प्रत्याशियों की मंगलवार को घोषणा की और अभिनेता सन्नी देओल को गुरदासपुर से और मौजूदा सांसद किरण खेर को चंडीगढ़ से फिर से टिकट देने का निर्णय किया. हालांकि, पार्टी ने होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के स्थान पर सोम प्रकाश को अपना उम्मीदवार चुना.
इसे भी पढ़ें- तीसरे चरण में शामिल सभी राज्यों में गिरा मत प्रतिशत, 66% हुई वोटिंग