
Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हटिया डैम के उपर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना एक युवक की मौत हो गयी. जबकि घटना में दो लोग घायल हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : माइका निर्यातक एसोसिएशन ने सदर विधायक सोनू को किया सम्मानित
बताया जा रहा है कि स्कूटी (जेएच 01 डीसी 1574) और बाइक (जेएच 01 सीएन 0862) की आपस में टक्कयर हो गयी. इसमें स्कूटी सवार की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हैं. मरने वाले युवक की पहचान नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमचंद उरांव के रूप में की गयी है. वहीं घायलों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए नारायणी हॉस्पिटल भेज दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है.




