
Lohardaga: झारखंड के मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा आदिवासी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम नंदन लोहरा एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लोहरदगा जिला झामुमो कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जिसका स्वागत झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के द्वारा माला पहनाकर एवं पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया गया. इस दौरान भाजपा से झामुमो का दामन थामने वाले श्याम नंदन लोहरा ने कहा कि भाजपा राज्य के विकास में बाधक साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि झामुमो की रीढ़ झारखंड के युवा मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है. कहा कि आदरणीय हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी वर्ग के लोगों को चुनाव के दौरान किए वादे पर खरा उतरते हुए विकास की इबारत लिखने का सराहनीय कार्य कर दिखाया है. इधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी ने झामुमो का दामन थामते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिर्फ कूटनीति की राजनीति करने में जुटे हुए हैं ऐसे पार्टी से राज्य व देश का विकास समझ से परे लगता है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की जनता को अपने किए सभी वादे को शत प्रतिशत पूरा कर दिखाया है. कहा भाजपा के पास सिर्फ नली गली का मुद्दा रह गया है. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्य से पूरे राज्य के सभी क्षेत्रों में लोगों का जुड़ाव झामुमो से हुआ है. उन्होंने कहा कि हरदिल अजीज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कुशल नेतृत्व से राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाने का काम कर दिखाया है जिससे विपक्षी पार्टी के नेताओं की रातों का नींद गायब हो गया है. कहा कि श्यामनंदन लोहरा और अशफाक के पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से लोहरदगा जिला में झामुमो का जनाधार मजबूत होगा. झामुमो में सामिल होने वालो में आशिफ राजा सुरेंद्र उरांव संतोष यादव फिरोज शाह रिजवान संतोष कुमार मोइन अंसारी उमर अंसारी जितू कुमार आनंद कुमार विश्वास उरांव गुलाम खान किशन अंसारी संदीप लोहरा अमन लोहरा सकिन्न लोहरा साजिद अंसारी जुम्मा अंसारी जबील्लाह अंसारी अभय कुमार आनंद कुमार विश्वास साहिल अंसारी है. मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव केंद्रीय सदस्य सरिता भगत जिला उपाध्यक्ष मुकेश साहू पूर्व युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव पूर्व जिला युवा सचिव अख्तर अंसारी शेन्हा बिसुत्री अध्यक्ष अफरोज आलम महिला मोर्चा के मनीषा कच्छप मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: चतरा में नक्सलियों के संग चल रही मुठभेड़ खत्म,घायल जवान इलाज के लिए पहुंचा रांची,चार नक्सलियों को गोली लगने का भी दावा




