DhanbadSports

धनबाद: राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी फुटबॉल एकेडमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 3 अप्रैल को

Dhanbad : राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी फुटबॉल एकेडमी की एक अहम अहम बैठक रविवार को संपन्न हुई. इस बैठक में आगामी 2022- 23 सत्र के लिए दो कोच संजीव कुमार सत्य प्रकाश पूर्व नेशनल फुटबॉल प्लेयर रेलवे और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी शिबू मंडल (बीसीसीएल में कार्यरत) को नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम में आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश की बैठक

बैठक में निर्णय लिया गया की 3 अप्रैल को गोल्फ ग्राउंड धनबाद में सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक खिलाड़ियों का ट्रायल रखा गया है. संघ के अध्यक्ष मनोज मालाकार, महासचिव मनोरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष तारक नाथ दास, ग्राउंड इंचार्ज राजू मालाकार, संयुक्त सचिव संजय कुमार . यह बैठक राकेश तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ. ट्राइल में 30 खिलाड़ियों का चयन होगा. इन सभी खिलाड़ियों को धनबाद फुटबॉल एसोसिएशन से निबंधन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Senior National Womens Hockey Championship 2022 के लिए हॉकी झारखंड का ट्रायल 6 अप्रैल को

 

Related Articles

Back to top button