Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#Lockdown के नियमों में संशोधन: खुली रहेंगी बीज, उर्वरक और कीटनाशक की दुकानें

  • कृषि निदेशक ने सभी उपायुक्तों को लिखा पत्र
  • किसानों को खेतों में जाकर काम करने की भी छूट

Ranchi: देश भर में लॉक डाउन जारी है. केंद्र सरकार ने लॉक डाउन के नियमों में संशोधन किया है. अब बीज, उर्वरक और कीटनाशक की दुकानें खुली रहेंगी.

इसके अलावा खेतों में किसानों को काम करने की छूट दी गयी है. इसके अलावा फार्म मशीनरी से संबंधित प्रतिष्ठानों को भी खुला रखने की छूट दी गयी है.

बीज, उर्वरक और कीटनाशक के मैनुफैक्चरिंग और पैकेजिंग यूनिट भी खुले रहेंगे. इससे पहले लॉक डाउन होने के बाद से यह दुकाने और मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट बंद थे.

इसे भी पढ़ें : #Lockdown में बाहर फंसे मजदूरों का फोन नहीं उठा रहे नोडल अधिकारी, सरकार ले संज्ञान : बाबूलाल मरांडी

कटाई और बुवाई से संबंधित मशीनों की अन्तरराज्यीय मूवमेंट की भी छूट

कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग के निर्देश के अनुसार कृषि के क्षेत्र में उपयोग होने वाले मशीनों के भी आयात और निर्यात की पाबंदी को भी हटा लिया गया है.

कृषि के कटाई और बुवाई में उपयोग होने वाले उपकरणों को राज्य के बाहर से या राज्य के किसी दूसरे स्थानों पर लाया या पहुंचाया जा सकेगा.

बता दें कि खेतों में फसल लगाए और काटे जाने के लिये कई तरह की मशीनों का उपयोग किया जाता है. दुकानें बंद रहने की स्थिति में फसल और उत्पादन को नुकसान हो जाता. किसान इस बात से बहुत चिंतित थे.

इसे भी पढ़ें : #CoronaUpdate : शनिवार को रिम्स में कोरोना के 11 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की हुई जांच, सभी नेगेटिव

गेंहू की फसल के कटाई का है समय

राज्य में बड़ी संख्या में किसान गेंहू के फसल लगाते हैं. लॉक डाउन के कारण किसानों को खेतों में जाकर काम करने की अनुमति नहीं थी. यह समय गेहूं  के फसल की कटाई का है.

नहीं जा पाने की स्तिथि में किसानों को फसल नष्ट हो जाने का डर सता रहा था. सरकार का यह निर्णय बड़ी संख्या में किसानों को राहत देने वाला है.

बीज की दुकानें बंद होने के कारण किसान नयी फसल नहीं लगा सकते. अब इस बात की चिंता किसानों को नहीं करनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें : #IAS सुखदेव सिंह बने झारखंड के नये मुख्य सचिव, राजीव अरुण एक्का होंगे सीएम के प्रधान सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button