
Chatra: जिले की कुन्दा थाना पुलिस ने क्षेत्र के चाया गांव के जंगली इलाकों में वन भूमि पर करीब 12 एकड़ में लगाए गये अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. इस विनष्टीकरण अभियान में कुन्दा पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी शामिल थी.
अभियान का नेतृत्व कुंदा थाना प्रभारी बंटी यादव व वन क्षेत्र पदाधिकारी रामजी सिंह कर रहे थे. अभियान में जेसीबी और ट्रैक्टर का भी प्रयोग किया गया था. वन क्षेत्र पदाधिकारी रामजी सिंह ने कहा कि जिन जिन स्थानों पर अफीम की खेती लगी हुई है इसकी सूचना दें, बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा. अब अफीम करने वाले और अफीम माफिया किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे.
इस अभियान में पीएसआई आनंद शाह, एसआई दशरथ घोष एवं वन विभाग के वंरक्षी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.




