
Ranchi : झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. इस दौरान पुलिस का मूवमेंट सड़कों पर है. वहीं कई परिवार अपने घरों को लॉक कर शहर से दूर अपने गांव चले गये हैं. ऐसी स्थिति का फायदा उठाते हुए सक्रिय चोरों का गिरोह बंद पड़े मकानों को निशाना बना रहा है.
इसे भी पढ़ें – वायरल वीडियो ने परिवार से बिछड़े एक युवक को दो माह बाद फिर मिलाया
कांके के जयपुर इलाके में चोरों ने आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. कांके थाना क्षेत्र के आधे दर्जन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने बंद घरों का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है. लॉकडाउन के दौरान लोग अपने-अपने गांव गये हुए थे.
चोरों ने पड़ोसियों के घरों को बाहर से लॉक करके चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घरों का ताला तोड़ कर चोरी कर ली. रांची पुलिस के लिए दोहरी मुसीबत है लॉकडाउन के नियमों का पालन करवायें या गली-गली घूम कर उन घरों को देखें जो बंद हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
इसे भी पढ़ें – नशे में धुत दो युवक आपस में करने लगे मारपीट, काफी मशक्कत के बाद दोनों को ले जाया गया थाना




