West Bengal

लॉकडाउन में छूट : पश्चिम बंगाल सरकार ने शर्तों के साथ दी शराब दुकानों को खोलने की अनुमति

Kolkata :  करीब 45 दिनों बाद आखिरकार प बंगाल सरकार ने सोमवार से राज्य के संक्रमण मुक्त क्षेत्रों में एकल शराब दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है. राज्य आबकारी विभाग की ओर से जो निर्देशिका जारी की गई है उसमें कहा गया है कि विदेशी, आईएमएफएल और देसी शराब बेचने वाली ‘ऑफ’ श्रेणी वाली दुकानें ही खुलेंगी. लेकिन ‘ऑन’ श्रेणी वाली दुकानें बंद रहेंगी. सरकार ने शॉपिंग परिसरों में स्थित दुकानों को भी खोलने की इजाजत नहीं दी है.

इसे भी पढ़ें- #TerrorAttack: हंदवाड़ा में 48 घंटे में दूसरा आतंकी हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद

बीयर पब, क्लब, रेस्तरां सह बार, होटल रेस्तरां सह बार भी बंद रहेंगे. गत बुधवार को जारी सरकारी दिशा-निर्देश में दुकानों को पूर्वाह्न दस बजे से शाम छह बजे तक खोलने की इजाजत दी गयी थी. लेकिन अब नई निर्देशिका के मुताबिक दुकानों को खोलने की समय सारणी घटाकर अपराह्न तीन से छह बजे तक.

दिशा-निर्देश के अनुसार मास्क पहनकर आने वालों को ही शराब मिलेगी. और वो भी उन्हें एक दूसरे से दूरी बनाकर रखनी होगी. कतार में दो व्यक्तियों के बीच छह फुट की दूरी होनी चाहिए. एक वक्त पर दुकान पर पांच से अधिक ग्राहक नहीं होने चाहिए. एक व्यक्ति केवल दो बोतल शराब खरीद सकेगा. उल्लेखनीय है कि कोलकाता पुलिस ने शहर भर में शराब की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल सर्कल बनाया है. जिसमें सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोग लाइन में खड़े नजर आए हैं. कई लोग तो सुबह से ही लाइन में लग गए थे.

इसे भी पढ़ेंः #Ranchi: निगम के कुल संसाधनों का 25 प्रतिशत हिंदपीढ़ी में लगा है, सरकार RMC पर भी ध्यान दे- मेयर

इन सुविधाओं की भी हुई शरुआत

राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कोरोना से दो और लोगों की मौत हुई है. इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 नए मामले भी सामने आए हैं. केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि 16 मई तक बढ़ा दी है. हालांकि, लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई क्षेत्रों में रियायत के साथ-साथ शराब की दुकानें खोलने की भी मंजूरी दी है.

शुक्रवार को जारी केंद्रीय दिशा-निर्देश में आगामी 14 दिनों तक सिर्फ ग्रीन जोन में शराब की दुकानें खुलेंगी. साथ ही, पान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर लगे प्रतिबंध में भी ढील दी गई है. लेकिन कोरोना के माहौल में शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और असम जैसे चार राज्यों के रेड जोन में भी शराब की दुकानें खुलने जा रही हैं.

यह फैसला राज्य सरकारों ने लिया है. सूत्रों के मुताबिक सोमवार से ही शराब की दुकानें खुल जाएंगी. कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना वॉरियर से फर्जीवाड़ा: रिम्स माइक्रोबायोलॉजी एचओडी के नाम का फर्जी एकाउंट बना वैज्ञानिक से ठगे 15 हजार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button