JharkhandLead NewsRanchi

किसान आंदोलन के समर्थन में झारखंड के वामदल, होगा विरोध प्रदर्शन व चक्का जाम

वामदलों की संयुक्त बैठक में लिया गया फैसला, 5 को प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन

Ranchi : झारखंड के वामदल कृषि कानून के खिलाफ जारी देशव्यापी किसान आंदोलन का समर्थन करेंगे। वामदलों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है. तय किया गया है राज्य में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा. जिसके तहत धरना, प्रदर्शन के साथ ही चक्का जाम करने तक की बात कही जा रही है. बैठक में वामदलों से जुड़े सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता सीपीआइएम के सचिव मंडल सदस्य प्रकाश विप्लव ने की.

 दस दिसंबर को राज्यव्यापी चक्काजाम

बैठक में किसान आंदोलन के प्रति एकजुटता जताते हुए बताया गया कि पांच दिसंबर को प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा. प्रकाश ने बताया कि राज्य के किसानों को कृषि कानून की जानकारी देने के लिए ग्रामीण हाटों में सभाएं की जाएगी. नौ दिसंबर को जगह-जगह मशाल जुलूस निकाला जाएगा. वहीं दस दिसंबर को राज्यव्यापी चक्का जाम किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :डाबर हो या पतंजलि, बैद्यनाथ या झंडू…सबके शहद में चीनी की मिलावट!  CSE की जांच में 22 सैंपल्स फेल, पांच ही खरे उतरे

विरोध सप्ताह का भी हो रहा आयोजन

कृषि कानून के विरोध में तीन से दस दिसंबर तक विरोध सप्ताह मनाया जा रहा है. यह राज्य किसान सभा की ओर से किया जा रहा है. इसके तहत अलग अलग-जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रकाश ने कहा कि इन आंदोलनों को मजबूत करने की जायेगी. अभी भी कुछ किसानेां को इन कानूनों की जानकारी नहीं है. जबकि देश भर में इसके लिये विरोध हो रहा है. ऐसे में जरूरी है कि आंदोलन को समर्थन करते हुए किसानों को इसकी जानकारी दी जाएं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नितियों के कारण किसान और मजदूर तबाह हो रहे है. लेकिन केंद्र सरकार कानून वापस लेने के बजाय, बयानबाजी कर रही है. बैठक में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, केशव महतो, अभय सिंह, राजेश यादव, जनार्दन प्रसाद, भुवनेश्वर केवट समेत अन्य लोग मौजूद रहें.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के टिन प्लेट कारखाने में हुई हड़ताल में मजदूर के साथ कंधे-से कंधा मिलाकर लड़े थे राजेंद्र प्रसाद

Related Articles

Back to top button