Main SliderUttar-Pradesh

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर सड़क पर संग्राम, लखनऊ में पुलिस ने SP कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

Lucknow: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसको लेकर अब विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं. विपक्षी पार्टियां अब इसे मुद्दा बनाकर सड़क पर उतर रही हैं. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुलायस सिंह यूथ ब्रिगेड का कार्यकर्ताओं ने यूपी विधानसभा के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें-

इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया. जानाकारी के अनुसार, इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. इस दौरान सपा कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे.

जानकारी के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन करने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश, जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button