
Patna: पटना के गीतांजलि समूह के आभूषण बेचने वाले दो शोरूम में ईडी ने दो छापेमारी की. ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक एक्जिबीशन रोड और राजापुल के समीप पैंटालून में गीताजंलि समूह का आभूषण बेचने वाले दो शोरूम में छापा मारा गया. इस कार्रवाई में ईडी के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे और बिहार में गीतांजलि के आभूषण का कारोबार करने वाले 50 से अधिक कारोबारियों को चिंहित किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः पीएनबी घोटाला: पांच मार्च तक सीबीआई हिरासत में रहेंगे विपुल अंबानी और अन्य
गीतांजलि समूह के कारोबार में सफेदपोश लोगों के संलिप्तता की बात सामने आ रही
ईडी सूत्रो के अनुसार गीतांजलि समूह के आभूषण का कारोबार करने वाले व्यापारी इस समूह के आभूषण को ईडी क्षेत्रीय कार्यालय में स्वैच्छा से जमा करा सकते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं जाएगी. आधिकारिक के अनुसार ईडी की छापेमारी के दौरान प्रदेश में संचालित गीतांजलि समूह के कारोबार में सफेदपोश लोगों के संलिप्तता की बात सामने आ रही है.
इसे भी पढ़ेंः इसे भी पढ़ेंः PNB घोटाला मामलाः सीबीआई ने नीरव मोदी की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी से पूछताछ की
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




