
Gumla: लातेहार के डीएसपी अनुज उरांव की बड़ी मां (ताई) सुभद्रा देवी ( 70 साल) की हत्या कर दी गयी. संदेह व्यक्ति किया जा रहा है कि उनकी हत्या डायन बताकर की गयी है. घटना गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के सलगी गांव की है. मृतका की चार बेटी व दो बेटे हैं. सभी बाहर रहते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सलगी गांव पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अनुज उरांव भी गुमला पहुंचे.
जानकारी के मुताबिक मृतका की चार बेटी और दो बेटे हैं. सभी की शादी हो चुकी है और वे बाहर नौकरी करते हैं. मृतका सुभद्रा देवी का रांची में मकान है और वह रांची में ही रहती थी. फरवरी माह में वह खेती के काम से लातेहार स्थित पैतृक घर गई थीं. तब से वह वहीं रह रही थीं. मंगलवार को सुभद्रा देवी की बेटी अनिता पटना से मिलने के लिए दोपहर तीन बजे यहां पहुंची, तब उसने देखा कि घर के आंगन में सुभद्रा देवी का शव पड़ा हुआ है. शव के पास एक कुल्हारी का लकड़ी पड़ा हुआ था.
इसे भी पढ़ें – सरकारी शराब सिंडिकेटः कैबिनेट के फैसले को पलट कर सहायक उत्पाद आयुक्त को बनाया पपेट, जिला में आयुक्त सिर्फ ओके बटन दबाते हैं (3)
घाघरा थाना के प्रभारी मणीलाल राणा के मुताबिक डायन-बिसाही को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




