
Palamu : गत 4 जून को बरवाडीह रेलवे स्टेशन में पदस्थापित महिला कलर्क मीना कुमारी की संदेहास्पद मौत मामले में आरोपी बनाये गये उनके ही ऑफिस के ओएस अनिल कुमार ने शुक्रवार को लातेहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
विदित हो कि गत 4 जून 2021 को रेलवे स्टेशन परिसर में पदस्थापित महिला क्लर्क मीना कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. मीना कुमारी के परिजनों के द्वारा पूरे मामले में रेलवे स्टेशन के ओएस अनिल कुमार पर ड्यूटी के दौरान जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था.
इसे भी पढ़ें :UPSC ने घोषित किया सिविल सेवा परीक्षा 2020 का रिजल्ट, 761 उम्मीदवार चयनित
शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक यौन शोषण करने और दूसरी लड़की से शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया गया था.
बरवाडीह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी दीलु लोहरा के निर्देश पर बरवाडीह थाना प्रभारी श्री निवास सिंह के नेतृत्व में ओएस की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए ओएस अनिल कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया.
उधर, मीना कुमारी ने परिजन ने पूरे मामले में पुलिस प्रशासन से ओएस के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और सजा दिलाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें :राज्य में अक्षम सरकार, अपराधी बेलगामः रघुवर दास




