JharkhandLateharLead NewsNEWSPalamuRanchiTOP SLIDER

रांची पुलिस द्वारा गिरफ्तार पीएलएफएआई का एरिया कमांडर लातेहार में हाजत से फरार

लातेहार पुलिस ने लिया था रिमांड पर, आज पूरी हो रही थी रिमांड की अवधि

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना परिसर से मंगलवार की सुबह पीएलएफएआई का एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. लातेहार पुलिस ने कृष्णा यादव को रिमांड पर लिया था. उसकी रिमांड अवधि आज पूरी हो रही थी. उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाना था. इसके पहले ही वह फरार हो गया.

पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा दे घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बालूमाथ थाना से एक आरोपी के भाग जाने की सूचना मिली है. उसे फिर से गिरफ्तार करने के लिए बालूमाथ पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है. यह भी कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

पीएलएफआई का एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान बालूमाथ थाने की हाजत में बंद था. रांची पुलिस ने कुछ माह पूर्व कृष्णा को गिरफ्तार किया था. कृष्णा रांची के चान्हो, खलारी, बुढ़मू, लातेहर के बालूमाथ- चंदवा तक सक्रिय था.

बताया जा रहा है कि कृष्णायादव को लातेहार की बालूमाथ पुलिस ने रिमांड पर लिया था.आज ही कृष्णा की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेजा जाना था. बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 5 बजे शौच के बहाने हाजत से निकल कर भाग गया. आगजनी,लेवी वसूली के दर्जनों मामले कृष्णा पर दर्ज हैं.

Related Articles

Back to top button