
Koderma: जिले से भारी मात्रा में शराब बिहार भेजा जा रहा है. बुधवार की सुबह पुलिस ने स्टोन चिप्स लदे ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जिले के पुलिस कप्तान डॉ. एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.
इसे भी पढ़ें: मंत्री जगरनाथ महतो ने गडकरी को सौंपा मांग पत्र, गिरिडीह में सड़कों की दशा सुधारने की मांग
256 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद:
कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में जयनगर रोड के समीप से एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. बताया जाता है कि शराब ढोने के लिये ट्रक में स्पेशल केबिन बनाया गया था. शराब की मात्रा 256 पेटी बतायी जा रही है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इसकी गिनती की जा रही थी. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
इसे भी पढ़ें: भविष्य निधि खाताधारकों के ब्याज दर में कटौती संभव




