
Chaibasa : मेसर्स बालाजी स्पंज प्लांट, बड़ा जामदा के द्वारा जमीन लेने के लिए ग्रामीणों की अनुमति लेने के लिए आहूत जनसुनवाई का शुक्रवार को झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने विरोध करते हुए जनसुनवाई में उपस्थित होकर जमीन नहीं देने की बात कही. स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की बातों का समर्थन करते हुए कंपनी की जनसुनवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर कंपनी को एक स्वर में जमीन नहीं देने की बात रखी. कंपनी की जनसुनवाई को भंग किया गया.
जामदा हॉस्पिटल की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
जनसुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बड़ा जामदा रेफरल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. अस्पताल में एंटी रेबिज एवं अन्य जरूरी दवाओं के नहीं होने पर उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई.
जनसुनवाई में ये थे उपस्थित
जनसुनवाई में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविंद्र सिंह देव, प्रखंड अंचल कर्मचारी दीपक बारी, बड़ाजामदा मुंडा पीगंबर चतोम्बा, ठाकुरा मुंडा दामु चंपिया,बड़ा जामदा मुखिया पार्वती देवगम, दिरीबुरु मुखिया गंगाधर चतोम्बा, दिरीबुरु उप मुखिया मीरा महाकुड, मेसर्स बालाजी स्पंज प्लांट के प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें-अस्पतालों में रक्त उपलब्धता की कमी की ओर ‘लहू बोलेगा’ संस्था ने स्वास्थ्य मंत्री का दिलाया ध्यान




