
Ranchi: राजधानी में एसटी छात्राओं के लिए 300 बेड छात्रावास के लिये प्रशासन को शहर में जमीन नहीं मिल पा रहा है. अब बडगाईं, अरगोड़ा, हेहल, रातू और कांके अंचल में जमीन की तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार बड़गाई अंचल में ही जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. यह छात्रावास कल्याण विभाग द्वारा बनाया जाना है. जिला प्रशासन से इसके लिये जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया था. लेकिन जमीन नहीं मिली.
इसे भी पढ़ेंः राजनीति में लालू की इंट्री से सत्ता पक्ष हलकान, नीतीश की मांग से भाजपा परेशान
एक सप्ताह में जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश
मालूम हो कि छात्रावास का निर्माण कल्याण विभाग की इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) की देखरेख में किया जाएगा. छात्रावास के लिए जमीन चिन्हित करने की कार्रवाई सभी पांच अंचलों में शुरू में भी कर दी गई है. डीसी छविरंजन ने अंचलों के सीओ को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी सीओ से कहा है कि एक सप्ताह में जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं. सभी अंचलों से प्रस्ताव आ जाने के बाद छात्रावास के लिए जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
इसे भी पढ़ेंः मार्क्स बढ़ाने को लेकर छात्रों ने किया सड़क जाम, अभिभावकों ने किया स्कूल में हंगामा
रांची नगर निगम क्षेत्र में पहले से चार छात्रावास
रांची नगर निगम क्षेत्र में फिलहाल चार छात्रावास पहले से है. इनमें दो वीमेंस कॉलेज परिसर में, एक नगड़ा टोली और एक बरियातू बालिका प्लस-टू विद्यालय के पास है. ऐसे में निगम क्षेत्र में एक और छात्रावास का निर्माण होने से एसटी छात्राओं को रांची में रहकर पढ़ाई करने के लिए स्थान मिल सकेगा. मालूम हो कि रांची में राज्य भर के स्टूडेंट्स पढ़ाई करने आते हैं. ऐसे में छात्रावास होने से बिना कोई शुल्क के ही गरीब बच्चे भी रांची में रहकर आसानी से पढ़ाई कर पाते हैं.




