JamshedpurJharkhandMain Slider

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास के ससुराल में लाखों की चोरी, पुलिस अब तक नहीं तलाश सकी है चोरों को

Jamshedpur: सोनारी की बुधराम कॉलोनी में चोरों ने राज्य के मुखिया रघुवर दास के ससुराल में ही बीती रात हाथ साफ कर दिया. चोर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. बताया जा रहा है की चोर घर के पीछे वाली दीवार को फांद कर घर के अंदर घुसे. यहां से वो कमरे में दाखिल हुए और घर में मौजूद आलमारी और दराज को तोड़कर एक सोने का हार, दो चांदी के पायल, समेत 60 हजार कैश उड़ा कर पीछे से ही निकल भागे.

इसे भी पढ़ेंः पलामू : बकोरिया में बच्ची की पटककर हत्या के मामले में CRPF व मनिका पुलिस पर FIR

छानबीन में जुटी पुलिस

इसकी सुचना सुबह में घर वालों ने सोनारी थाने में दी जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी है. लेकिन खास कामयाबी हासिल नहीं कर पायी है. चोरी की इस खबर से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस मोहकमा मुस्तैदी से चोरों की तलाश में जुटा हुआ है. जानकारी मिली है कि चोर घर के पीछे से दीवार फांदकर घुसे. फिर चोरी करने के बाद उसी रास्ते से निकल गये. चोरी के संबंध में मुख्यमंत्री के साले दीपक साहू ने सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद : फिर से आंदोलन के मूड में पारा शिक्षक, लगाये बीजेपी हाय-हाय के नारे

खोजी कुत्तों को लगाया गया

पुलिस मौके पर खोजी कुत्ते के साथ पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के तीन साले हैं. इनमें से एक तरुण इंजीनयर हैं. अपने परिवार के साथ वे बेंगलुरु में रहते हैं. कभी-कभार सोनारी आना-जाना होता हैं. सोनारी बुधराम मुहल्ला स्थित घर पर दीपक साहू रहते हैं. और एक भाई सोनारी में ही अन्य मकान में रहते हैं. रविवार सुबह दीपक साहू के परिवार के लोग जगे और आंगन की ओर गये. दरवाजा खोलने लगे तो नहीं खुला. वो किसी तरह अंदर गये तो उन्हें चोरी का पता चला.

इसे भी पढ़ेंः सिंधू विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, नोजोमी ओकुहारा को फाइनल में दी शिकस्त

Related Articles

Back to top button