JharkhandRanchi

श्रम मंत्री का वादा- पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की मांगें होंगी पूरी, उन्हें श्रम विभाग के तहत भी दिया जायेगा काम

  • स्थायीकरण और उचित मानदेय के लिए पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने की श्रम मंत्री से मुलाकात, मंत्री ने कहा- मांगें जायज
  • मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अगली कैबिनेट मीटिंग में CM से भेंट कराने का दिया आश्वासन

Ranchi : सरकार गरीबों की सरकार है. लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाये. पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की मांगें जायज हैं. जल्द ही पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाया जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को श्रम, नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहीं.

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्वयंसेवकों के दो साल के आंदोलन और मांगों की जानकारी दी. इनकी मांगों पर जल्द से जल्द संज्ञान लेने के बात मंत्री ने कहीं. साथ ही आश्वासन दिया कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को श्रम विभाग के अंतर्गत भी काम दिया जायेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगली कैबिनेट की बैठक में प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से भेंट करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की मांगें पूरी होंगी.

श्रम मंत्री का वादा- पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की मांगें होंगी पूरी, उन्हें श्रम विभाग के तहत भी दिया जायेगा काम

इसे भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारी जयलाल महतो का टूटा घर, सीएम ने बोकारो डीसी को उचित मदद करने का दिया आदेश

राज्य में हैं 17,735 पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक

राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान मंत्री को स्वयंसेवकों की मांगों से अवगत कराया गया. इसमें मुख्य रूप से स्थायीकरण की मांग की गयी. वहीं, उचित मानदेय तय करने की भी मांग की गयी. चंद्रदीप ने बताया कि राज्य में 17,732 पंचायत स्वयंसेवक हैं. पिछले दो साल से ये स्थायीकरण और उचित मानदेय के लिए आंदोलनरत हैं. लंबे आंदोलन के बाद भी पूर्व राज्य सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना. इस दौरान बताया गया कि पंचायत स्वयंसेवकों को दो साल से प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी गयी है.

इसे भी पढ़ें-केंद्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का किसान महासम्मेलन 10 को, उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को फायदा मिलने की आस

ये हैं प्रमुख मांगें

स्वयंसेवकों को स्थायी किया जाये, मानदेय दिया जाये, कार्यों के दौरान मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये के बीमा का लाभ दिया जाये समेत अन्य मांगें की गयीं. इस दौरान युगल किशोर प्रसाद, अरुण शर्मा, प्रवीण, संतोष कुमार, मदन कुमार यादव, कंचन कुमार, उदय कुमार, शिव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें- RIMS में पानी-पानी करते मरीज की गयी जान, सीएम ने दिये दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button