
Ranchi: एचईसी मजदूर संघ की बैठक बीएमएस कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रविकांत ने की। बैठक में कर्मचारियों ने विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं को रखते हुए समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
दिल्ली में संपन्न ऑल इंडिया पीएसयू की तीन दिवसीय बैठक से लौटे महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि एचईसी की मौजूदा चुनौतियों और गंभीर आर्थिक स्थिति की जानकारी केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों तक पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एचईसी के पुनरुत्थान को लेकर लगातार समीक्षा कर रही है। प्रसाद ने कर्मचारियों से उत्पादन बढ़ाने और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य निष्पादन की अपील की।
बैठक में सप्लाई कर्मियों की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। प्रसाद ने उन्हें ‘एचईसी की रीढ़’ बताते हुए कहा कि प्रबंधन को उनकी सुरक्षा, सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों को प्राथमिकता देनी चाहिए। संघ ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को सर्वोच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि एचईसी से जुड़े हर सरकारी कदम और मंत्रालय की गतिविधियों पर मजदूर संघ की निगरानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारी उद्योग मंत्री और सचिव के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए एचईसी के पुनरुत्थान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
महामंत्री ने बताया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को संकलित कर जल्द ही सीएमडी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में जीतू लोहरा, विकास तिवारी, मनोज कुमार, सुनील कुमार पांडे, सरोज कुमार, संजय कुमार, बसंत पिल्लई, शायून बागे, मोहम्मद असलम, उदय शंकर, अजय शर्मा, कुंदन शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, घनश्याम ठाकुर, संदीप सेन, नरेश मालाकार, सतेंद्र कुमार, जौन तिग्गा, अलख निरंजन, अमर नाथ, जय नारायण सिंह, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।




