JharkhandLead NewsRanchi

श्रमिक संघ ने 2 घंटा दिया धरना, बिजली कर्मियों को मिला 5 सालों से अटका 50 लाख का एरियर

Ranchi: रांची सप्लाई एरिया बोर्ड ने गुरुवार को बिजली कर्मियों के एरियर के बकाये का भुगतान कर दिया. 2017 से ही यह पैसा बाकी था. झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के प्रमुख अजय राय के मुताबिक पिछले दिनों एरिया बोर्ड ने घोषणा की थी कि 5 सालों से बकाये एरियर का भुगतान दशहरा से पहले कर दिया जायेगा. पर गुरुवार को दुर्गा पूजा शुरू होने तक बोर्ड ने रुचि नहीं दिखायी थी.

ऐसे में बोर्ड के आफिस में दोपहर 2 बजे से भुगतान की मांग को लेकर धरना शुरू किया गया. इसके दो घंटे बाद ही जीएम पीके श्रीवास्तव ने सब डिवीजन अपर बाजार और खूंटी के लिए 50 लाख का चेक संबंधित एजेंसी को दे दिया.

इसे भी पढ़ें:फेस्टिव सीजन में कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी पड़ सकती है भारी : हेल्थ डिपार्टमेंट

60 हजार का मिलेगा लाभ

कर्मियों के लिए पैसे जारी होने पर लाभुक कर्मियों को 30 से 60 हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा. पूरे एरिया बोर्ड में लगभग 5 करोड़ की राशि का भुगतान इस मद में होगा.

अजय राय के मुताबिक एक एक कर सभी सब डिवीजनों में कर्मियों का भुगतान शुरू कराया जा रहा है. इसकी शुरुआत कोकर डिवीजन से हो चुकी है. उम्मीद है कि एरियर भुगतान से पर्व त्योहार का आनंद कर्मी ले सकेंगे.

मौके पर जीएम के अलावे एकाउंटेंट गौरव झा, एजेंसी की ओर से रवि सिन्हा, आनंद महतो सहित अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:T20 World Cup के बाद बढ़ेगी टीम इंडिया की चिंता, ये व्यक्ति छोड़ देगा पोस्ट

Related Articles

Back to top button