
Ranchi: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत में लगातार बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही कोविड टेस्टिंग कराने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. लेकिन इसमें भी जमकर घालमेल किया जा रहा है. प्राइवेट और सरकारी दोनों लैब में कोरोना जांच कराये जा रहे हैं.
मगर जो रिपोर्ट आ रहे हैं,वो चौंकाने वाले हैं. दरअसल सरकारी लैब में आयी रिपोर्ट अलग और प्राइवेट लैब से आयी रिपोर्ट अलग है. 51 वर्षीय संजय कुमार ने 23 तारीख को सर्दी-खांसी होने के बाद जांच कोविड कराया. ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट निगेटिव आयी.
लेकिन महज संतुष्टी के लिए 24 तारीख को संजय ने प्राइवेट लैब डॉ एस शरण पैथ लैब में जांच करायी. जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव बतायी गयी. निगेटिव और पॉजिटिव दोनों रिपोर्ट आ जाने के बाद संजय कुमार कंफ्यूज हो गये और उन्होंने तीसरी बार फिर से जांच करायी.
25 अगस्त को उन्होंने पैथकाइंड प्राइवेट लैब में जांच करायी और 26 को रिपोर्ट फिर से निगेटिव मिली. इसके बाद संजय़ को समझ नहीं आ रहा कि वो आखिर कोरोना पॉजिटिव हैं या निगेटिव. वर्तमान में मरीज की स्थिति ठीक है और वो अपने घर पर हैं. विभाग के तरफ से कोई कॉल नहीं आया है.
इसे भी पढ़ें – CoronaUpdate: झारखंड में एक हफ्ते में मिले 9244 नये कोरोना मरीज, 84 लोगों की मौत
इससे पहले भी प्राइवेट अस्पताल ने दी थी गलत रिपोर्ट
राजधानी में यह पहला मामला नहीं है, जब सरकारी और प्राइवेट दोनों में अलग-अलग रिपोर्ट आयी हो. इससे पहले सैम्फोर्ड अस्पताल में मरीज को कोरोना पॉजिटिव बताया गया था, जिसके बाद परिजन ने रिम्स में जांच करायी और रिपोर्ट निगेटिव आयी. इसके अलावा कई अन्य प्राइवेट अस्पताल में भी ऐसा खेल हो चुका है. तीन तरह की रिर्पोट आने से पूरा परिवार शॉक्ड है.
विभाग से कॉल नहीं आने से परेशान हो रहे हैं मरीज
झारखंड में कोविड मरीजों की परेशानी सिर्फ जांच कराने तक ही सीमित नहीं है. बल्कि रिपोर्ट के लिए भी मरीज पांच-पांच दिनों तक परेशान रहते हैं. अगर रिपोर्ट एक बार मिल भी जाती है, तो उन्हें अस्पताल में एडमिट होने के लिए परेशान भी होना पड़ता है. न तो विभाग की तरफ से फोन आता है, न ही होम क्वारेंटाइन होने पर डॉक्टर्स या विभाग ही तबियत के बारे में कुछ पूछता है.
इसे भी पढ़ें – सरकारी रोक के बावजूद टेंडर जारी करनेवाले इंजीनियर और आला अधिकारी पर क्या होगी कार्रवाई!





These are actually great ideas in concerning blogging.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
Thanks so much for the blog post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.