National

#Kottayam : रेप का आरोप लगाने वाली #Nun ने बिशप के खिलाफ महिला आयोग व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की

Kottayam : बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली एक नन ने राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोगों और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का रूख किया है और आरोप लगाया है कि पादरी तथा उनके समर्थक विभिन्न ऑनलाइन मंचों के जरिये उसे परेशान कर रहे हैं.

नन ने अपनी शिकायतों में आरोप लगाया कि बिशप और उनके समर्थक सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों के माध्यम से उसे और मामले में गवाह उसकी साथी ननों को अपमानित कर रहे हैं.

इसे भी पढे़ं : #Jammukashmir : डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, आतंकी संगठन #AnsarGajwatulHind का कश्मीर से सफाया

मुझे विभिन्न मंचों पर अपमानित किया गया

नन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की गयी अपनी शिकायत में कहा, यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के बाद से, मुझे विभिन्न मंचों पर अपमानित किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यौन उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद उसे और उसकी साथी ननों को चरित्र हनन का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा, मेरे और मामले में महत्वपूर्ण गवाहों मेरी साथी ननों के खिलाफ अफवाहें फैलाने के लिए चर्च अधिकारियों और विभिन्न चर्च सोशल मीडिया संगठनों के जरिये प्रयास किये गये हैं.

इसे भी पढे़ं : #KamleshTiwari हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी गुजरात-राजस्थान सीमा से गिरफ्तार

चर्च अधिकारियों ने पादरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की

नन ने एनएचआरसी और महिला आयोगों से कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करने और उसे तथा उसकी साथी ननों को न्याय दिलाने की अपील की. पिछले वर्ष जून में कोट्टायम पुलिस को दी अपनी शिकायत में नन ने आरोप लगाया था कि बिशप मुलक्कल ने मई 2014 में कुराविलांगड में एक अतिथि गृह में उसके साथ बलात्कार किया और बाद में कई मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में बिशप को गिरफ्तार किया था.

नन ने कहा था कि उन्हें पुलिस के पास इसलिए जाना पड़ा क्योंकि चर्च अधिकारियों ने पादरी के खिलाफ उसकी कई शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस ने इस संबंध में मुलक्कल को गिरफ्तार किया था. मुलक्कल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार और मनगढ़ंत बताया था.

इसे भी पढे़ं : #BritishPolice ने ट्रक से 39 शव बरामद किये, बुल्गारिया से ट्रक आने के कयास 

Related Articles

Back to top button