National

#KamleshTiwari हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी गुजरात-राजस्थान सीमा से गिरफ्तार

Lucknow : लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के पांचवें दिन मंगलवार को मुख्य आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया.

दोनों आरोपियों को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से पकड़ा गया है. दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया है.

इससे पहले गुजरात से पकड़े गये तीन आरोपियों को लखनऊ की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें : #Pulwama में मुठभेड़, सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया

सूरत के रहनेवाले हैं दोनों

एटीएस गुजरात के डीआइजी हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में एसपी बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य अधिकारियों ने कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में वॉन्टेड अशफाक हुसैन जाकिर हुसैन शेख (34) और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया.

अशफाक सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है जबकि मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमारवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी, सूरत का रहने वाला है.

बता दें कि अशफाक पेशे से मेडिकल रीप्रजेंटेटिव और मोइनुद्दीन फूड डिलिवरी बॉय का काम करता था.

इसे भी पढ़ें : #MP निशिकांत ने दी हेमंत को सलाह : प्रदीप यादव #JMM से लड़े, तो संथाल परगना से हो जायेगा सूपड़ा साफ

शाहजहांपुर से गुजरात आ रहे थे आरोपी

गुजरात एटीएस ने बताया कि रविवार सुबह तक दोनों हत्यारोपी नेपाल से शाहजहांपुर पहुंच चुके थे और गुजरात की तरफ बढ़ रहे थे. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा.

इससे पहले गुजरात एटीएस और यूपी पुलिस द्वारा चलाये गये ऑपरेशन में मौलाना मोहसिन शेख, फैजान और राशिद पठान को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें : #JSCA की घर वापसी, 14 साल के बाद जमशेदपुर में AGM, कीनन स्टेडियम के लौट सकते हैं पुराने दिन

Related Articles

Back to top button