
Ballia (UP): विदेश या देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने की जानकारी छिपाने और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गयी है. यह घोषणा भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने की है. उन्होंने कहा है कि वह सूचना देने वाले को वह 11 हजार रुपये इनाम देंगे.
इसे भी पढ़ें- ब्रिटेन में भारतीय, अल्पसंख्यक समुदाय के चिकित्साकर्मियों को कोविड-19 से खतरा ज्यादा है : सर्वेक्षण
क्या कहा सांसद ने
कुशवाहा ने एक रिलीज में कहा कि दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने या देश-विदेश में यात्रा की जानकारी छिपाने या जांच नहीं कराने वालों के बारे में सूचित करने वाले को 11 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा.
भाजपा के सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. बंद के बीच कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था और उन्होंने जांच नहीं करायी है. ऐसे लोगों की जानकारी देने पर इनाम दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें- योगी सरकार को प्रियंका गांधी की नसीहतः कोरोना जांच में पारदर्शिता हो, सच छिपाना घातक होगा
गोपनीय रखा जायेगा सूचना देने वाले का नाम
उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी यात्रा संबंधी जानकारी प्रशासन को मुहैया करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यात्रा की जानकारी छुपाने वाले या जांच नहीं कराने वाले लोगों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को वह 11 हजार रुपये का इनाम देंगे.
कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा. भाजपा सांसद ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्टर भी जारी किया है.
इसे भी पढ़ें- बिहार में कोरोना का बढ़ता कहरः 225 कोरोना पॉजिटिव केस, एक सप्ताह में ढाई गुना बढ़ा संक्रमण




