
Kolkata : तृणमूल सांसद सह अभिनेत्री नुसरत जहां की अचानक बीमारी ने अब दूसरा रंग ले लिया है. फूलबगान पुलिस ने थाने में नुसरत के खिलाफ नींद या नशीली दवाओं की अधिक मात्रा लेने के संबंध में डायरी यानी केस दर्ज किया है.
अस्पताल की ओर से सांसद द्वारा अधिक मात्रा में नींद की दवा लेने के संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी थी. हलाकि नुसरत के पति निखिल जैन ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया. जैन यह बताते रहे हैं कि नुसरत अस्थमा की पुरानी मरीज है.
और जन्मदिन वाली रात को उनकी बीमारी कुछ ज्यादा उभर गयी थी. इसलिए उन्हें अस्पताल में भरती करना पड़ा था.
पति-पत्नी में हुई थी बहस
इसे भी पढ़ेंः #EconomicSlowdown: सेल को वेतन व ऋण पर ब्याज चुकाने के लिए भी हर माह लेना पड़ रहा है 1000 करोड़ रुपये कर्ज
इधर, सूत्रों की मानें तो किसी ख़ास वजह से जन्मदिन की पार्टी वाली रात नुसरत और निखिल के बीच कुछ बहस हुई थई. और उसके बाद ही नुसरत की तबियत बिगड़ी. उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.
जैन के मुताबिक नुसरत को अस्थमा का अटैक पड़ा. जैन के बयान और अस्पताल द्वारा थाने को दी गयी सूचना में काफी विरोधाभास है. उसपर नुसरत को चुपचाप अस्पताल से छुट्टी कराकर ले जाना भी कई सवाल खड़े कर रहा है.
इसे भी पढ़ेंः #Jamshedpur की 86 बस्तियों के मालिकाना हक व बंद होती टाटा कंपनियों पर रघुवर से मांगेंगे जवाब : अभय सिंह




