
Kolkata : पश्चिम बंगाल के कालियागंज, खड़गपुर सदर और करीमपुर विधानसभा सीट पर सोमवार को हुए उपचुनाव में बंपर वोटिंग हुई है. शाम 5:00 बजे चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक 75 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान किया है.
आयोग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शाम 5:00 बजे प्राप्त अंतिम आंकड़े के मुताबिक तीनों विधानसभा सीटों पर औसतन 75.34 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. इसमें सबसे अधिक वोटिंग करीमपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई है. यहां 81.23 फीसदी लोगों ने वोट दिया है.
इसे भी पढ़ेंः #Hooghly: हथियारों के जखीरे के साथ दो गिरफ्तार
करीमपुर में भाजपा उम्मीदवार को पीटा
कालियागंज में 77.17 और खड़गपुर में 67.62 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. इनमें से खड़गपुर सदर और कालियागंज विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान हुआ है लेकिन करीमपुर में हिंसा हुई है.
यहां के भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश मजूमदार को भी पुलिस के सामने अपराधियों ने पकड़कर जमकर मारा पीटा. उन्हें जमीन पर पटक दिया गया. लात घूसों से मारा गया और झाड़ियों में पटक पटक कर पीटा गया. इसका वीडियो वायरल हुआ है.
इसे भी पढ़ेंः #MaharashtraPolitics : डेप्युटी सीएम अजित पवार सीएम देवेंद्र फडणवीस की मीटिंग से गायब रहे, कुर्सी खाली थी, राज गहराया




