LIFESTYLE

सर्दियों में सता रहा वजन बढ़ने का डरः इन पांचों चीजों को डाइट में करें शामिल, रहेंगे फिट और स्लिम

NW DESK: सर्दियों में आपने नोटिस किया होगा कि भूख ज्यादा लगती है, और ऐसे में हम ज्यादा खाते है. डाइट बढ़ने के साथ ही लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है.

इन सबके पीछे कारण है सर्दियों में शरीर की दुरुस्त पाचन क्रिया. दरअसल ठंड के मौसम में आपका डाइजेशन सिस्टम सही काम करता है जिस वजह से भूख ज्यादा लगती है.

लेकिन भूख को मिटाने के साथ-साथ अपने आप को मेंटेन करने के लिए आप खाने की कुछ चीजों को अपने डाइट में शामिल कर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

गाजर

खाने की इन चीजों में सबसे पहले आता है गाजर. गाजर में भरपूर मात्र में फाइबर पाया जाता है. यह आपके पाचन क्रिया पर ब्रेक लगाने का भी काम करता है.

खास बात ये है कि गाजर में कैलोरी काफी कम होती है जिसे खाने से आपका पेट भी भर जाता है और वजन भी नहीं बढ़ता, कंट्रोल रहता है.

चुकंदर

इसमें भी वजन घटाने वाला फ्रेंडली फाइबर पाया जाता है. 100 ग्राम चकुंदर में सिर्फ 43 कैलोरी, 0.2 ग्राम फैट और 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है.

इसे सलाद या जूस के तौर पर सेवन करने से आपको भूख कम लगती है और वजन भी कम होने लगता है. साथ ही इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है.

दालचीनी

न्यूट्रीशन साइंस और विटमिनोलॉजी की एक रिपोर्ट की मानें तो दालचीनी का नियमित रूप से सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है.

मेथी के बीज

ब्लड शुगर और इंसुलिन को कंट्रोल करने में लाभदायक मेथी शरीर के मेटाबॉलिज्म सिस्टम को दुरुस्त रखने में भी मददगार हैं. मेथी में वॉटर सॉल्यूबल कॉम्पोनेंट पाये जाते हैं जो खाने की इच्छा को कम करते हैं. सर्दियों में इसके सेवन से वजन घटाया जा सकता है.

अमरूद

सर्दियों में मिलने वाला अमरूद फाइबर की जरूरत को 12% तक पूरा कर सकता है. आपके डाइजेस्ट सिस्टम को मजबूत करने वाला अमरूद वजन कम करने में भी कारगर है.

इसे रोजाना की डाइट में शामिल कर आप कई किलोग्राम तक अपना वजन कम कर सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button