
Kolkata : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिन के कोलकाता दौरे पर होंगे और संशोधित नगारिकता कानून (CAA) पर भ्रम दूर करने के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे. सूत्रों ने शनिवार को कहा कि गृह मंत्री शहीद मीनार मैदान में रैली को संबोधित करेंगे जहां भाजपा की राज्य इकाई संसद में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित करने को लेकर उनका अभिनंदन करेगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी रैली में शामिल होंगे.
शाह का राजरहाट में एनएसजी की एक नयी इमारत का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है. वह प्रदेश भाजपा नेतृत्व तथा नड्डा के साथ बंद कमरे में बैठकें भी करेंगे.
इसे भी पढ़ें : #West_Bengal के राज्यपाल ने ममता सरकार से मांगा CAA के खिलाफ अभियानों पर हुए खर्च का ब्यौरा
तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सीएए पर भ्रम पैदा कर दिया है
इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि शाह का प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है. प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सीएए पर भ्रम पैदा कर दिया है. अमित शाह इस भ्रम को दूर करेंगे. उन्होंने कहा कि शाह बंद कमरे में नड्डा और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेंगे. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हवाईअड्डे से गंतव्य तक शाह के मार्ग पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये हैं. हालोकि विपक्षी माकपा ने शाह की यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है.
इसे भी पढ़ें : Kolkata : ईस्ट वेस्ट मेट्रो को लेकर अब केंद्र सरकार के समर्थन में लगे पोस्टर




