
Hazaribagh : जिले में लगातार तीन दिनों से हाथियों का आतंक जारी है. ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों को गांव से भगाने की गुहार लगा रहे हैं. बीती रात हाथियों ने ग्रहमुर्गी में जमकर आतंक मचाया, जिसमें से शंकर महतो के घर को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही अनाजों को भी नुकसान पहुंचाया गया. विमल महतो के घर को भी हाथियों के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया.
गांव के महादेव कुमार घर में सोए दो बच्चों को खटिया से हाथियों ने गिरा दिया. गनिमत रही की बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हाथियों ने गांव में कई और घरों को नुकसान पहुंचाया. हाथियों की संख्या 17 के करीब बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand : कांग्रेस के रिमोट कंट्रोल पर चल रही है हेमंत सोरेन सरकार: बसपा




