JharkhandKoderma

Koderma : बकाया मानदेय भुगतान के लिए पोषण सखी संघ ने किया प्रदर्शन

Koderma : आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत पोषण सखी संघ ने दस माह से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) के बैनर तले उपायुक्त के समक्ष पोषण सखियों ने विक्षोभ प्रदर्शन किया.

इससे पूर्व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के निकट अम्बेडकर पार्क से एक जुलूस निकाला गया, जिसमें पोषण सखी का बकाया मानदेय देना होगा, नियमितीकरण करना होगा, हेमंत सरकार होश में आओ, पोषण सखी को नौकरी से हटाने की साजिश बंद करो आदि नारे लगाये जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में आइएएस के नौ पद बढ़े, अब कुल 224 पद होंगे

समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन स्थल पर अंजुम प्रवीण की अध्यक्षता व पिंकी कुमारी के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू राज्य कमिटी सदस्य और मजदूर नेता संजय पासवान ने कहा कि पिछले 10 माह से पोषण सखी को मानदेय नहीं मिल रहा है. जिसके कारण इनके सामने भूखमरी की स्थिति हो गई है.

कई बार आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाया गया है, सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा है. वहीं दूसरी तरफ केन्द्र सरकार के द्वारा परियोजना को समाप्त कर राज्यों पर बोझ लाद दिया है. राज्य सरकार द्वारा इनका समायोजन कर इन्हें अतिरिक्त सेविका का दर्जा दिए जाने की मांग सीटू करता है.

इसे भी पढ़ें:नौंवी कक्षा से ऊपर के सभी छात्रों को मिले लैपटॉपः शिक्षा मंत्री

Related Articles

Back to top button